हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में दिल संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ गया हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सकें। कुछ दिन पहले हुए एक रिसर्च में उस ब्लड कुछ वाले लोगों के बारे में खुलासा हुआ जिस ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल के दौरे का खतरा सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च - एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ की O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में (A,B, AB) ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना 9 फीसदी ज्यादा रहती है। इतना ही नहीं इस रिसर्च के निष्कर्षो से पता चलता है कि वॉन विलेब्रैण्ड फैक्टर की ज्यादा मात्रा की वजह से दिल के दौरे पड़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है।आपको बता दें की विलेब्रैण्ड फैक्टर एक रक्त का थक्का जमाने वाला प्रोटीन है जो कि थ्रोम्बोटिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। ये ह्रदय की हार्टबीट को रोक देता हैं।
इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं ने कहा कि गैर ओ-ब्लड ग्रुप वाले लोगों में गैलेक्टिन-3 की उच्च मात्रा होती है। ये गैलेक्टिन-3 प्रोटीन सूजन और दिल के मरीजों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे इंसान का दिल अस्वस्थ हो जाता हैं।
A ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है। जो कि दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है। इतना ही नहीं इस ब्लड ग्रुप वाले लोग मोटापे का भी जल्दी शिकार हो जाते हैं।
इस शोध को करने के लिए शोधकर्ताओं ने O और गैर-ओ ब्लड ग्रुप का एक अध्ययन किया। साथ ही साथ इसमें मायोकार्डियल इंफ्रेक्शन (हार्ट अटैक), कोरोनरी धमनी रोग, हार्ट फेल्योर, कार्डियोवैस्कुलर घटनाओं और कार्डियोवैस्कुलर मृत्युदर का भी विश्लेषण किया गया।

0 comments:
Post a Comment