हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार शरीर में स्पर्म की कमी होना पुरुषों के लिए चिंता का विषय हैं। क्यों की स्पर्म की कमी होने से पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं तथा उनमे शीघ्रपतन और बांझपन की समस्या जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में आयुर्वेद के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से आप स्पर्म को बढ़ा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
स्पर्म को बढ़ाने के घरेलू उपाय
1 .आयुर्वेद के अनुसार शरीर में स्पर्म को बढ़ाने के लिए आप 4 ग्राम सोंठ, 4 ग्राम सेमल का गोंद, 2 ग्राम अकरकरा, 28 ग्राम पिप्पली तथा 30 ग्राम काले तिल को एकसाथ मिलाकर तथा कूटकर बारीक चूर्ण बना लें। रात को सोते समय आधा चम्मच चूर्ण लेकर ऊपर से एक गिलास गर्म दूध पी लें। इससे आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी और शीघ्रपतन से भी छुटकारा मिल जायेगा।
2 .अश्वगंधा का चूर्ण, असगंध तथा बिदारीकंद को 100-100 ग्राम की मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें। चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा में दूध के साथ सुबह और शाम ले। इससे शीघ्रपतन की समस्या दूर हो जाएगी तथा स्पर्म की संख्या में भी तेजी के साथ वृद्धि होगी।
3 .2 चम्मच आंवला के रस में एक छोटा चम्मच सूखे आंवले का चूर्ण तथा एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। इससे स्पर्म की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। साथ ही साथ आपको शीघ्रपतन और नपुंसकता से भी छुटकारा मिल जायेगा। इससे आपका पेट भी साफ़ रहेगा तथा आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही साथ आपको तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment