साइंस डेस्क: आज के इस साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में सभी देश अपने अपने ताकत को बढ़ाने में लगें हैं। इन ताकतों में सभी देश घातक लड़ाकू विमान पर सबसे ज्यादा जोर दें रहें हैं। क्यों की लड़ाकू विमान से युद्ध जितना सबसे आसाम माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के सबसे घातक लड़ाकू विमान के बारे में की अभी वर्तमान समय में दुनिया का सबसे घातक लड़ाकू विमान कौन सा हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
एफ़-35 फाइटर प्लेन :
आज के समय में अमरीका में बना ये लड़ाकू विमान एफ़-35 दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन हैं। यह विमान अमेरिका और इजराइल के पास हैं। अमरीका के बाद इसराइल पहला ऐसा देश है जिसने एक सीट वाले इस विमान को ख़रीदा है। इसराइल ने 50 एफ़-35 का ऑर्डर दिया था जिसमें से उसे अब तक 9 विमान मिल चुके हैं।
आपको बता दें की एफ़-35 लड़ाकू विमान को ऐसी तकनीक से बनाया गया है जिसमें ये रडार की पकड़ से बच निकलने की क्षमता है। इतना ही नहीं ये विमान रडार को जैम करने की क्षमता भी रखता है। ये अपने आस पास के रडार सिग्नल को जाम कर सकता हैं।
एफ़-35 विमान के तीन प्रकार हैं पहला एफ़-35ए- जो आम विमानों की तरह टेकऑफ़ करता है। दूसरा एफ़-35बी जो सीधे हेलीकॉप्टर की तरह लैंड कर सकता है यानी वर्टिकल लैंडिंग की क्षमता रखता है और तीसरा एफ़-35सी जो एयरक्राफ्ट कैरियर यानी युद्धपोतों से उड़ान भर सकता है। यहीं इस विमान की सबसे बड़ी खासियत हैं जो इसे दुनिया में सबसे खतरनाक बनाता हैं।

0 comments:
Post a Comment