न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले जनता कर्फ्यू उसके बाद 21 दिनों के लाॅकडाउन का ऐलान किया था। इसी कड़ी पीएम मोदी ने देशवासियों से एक और अपील की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से पांच अप्रैल यानी रविवार को रात नौ बजे घर की सभी लाइटों को नौ मिटन तक बंद करने और दीप जलाने की अपील की।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पांच अप्रैल यानी इस रविवार को रात 9 बजे सभी लोग अपने घरों से बाहर आएं। घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर कुछ भी प्रकाश जलाएं। हालांकि एक दूसरे से दूरी बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं। पीएम ने कहा कि एकजुटता के दम पर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप होते हैं। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए। ये साक्षात्कार, हमें मनोबल देता है, लक्ष्य देता है, उसकी प्राप्ति के लिए ऊर्जा देता है, हमारा मार्ग और स्पष्ट करता है। कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब देश का हर व्यक्ति अपने घरों में हैं, तब किसी को भी लग सकता है कि वो अकेला अपने घर में करेगा तो क्या करेगा। वहीं कुछ लोग ये भी सोच रहे होंगे कि इतनी बड़ी लड़ाई को वो अकेले कैसे लड़ पाएंगे। ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ हैं।
0 comments:
Post a Comment