बिहार के लोगों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आज चलेगा तेज लू, रेड अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में गर्मी तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। लोगों को इससे फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। आज बिहार के कुछ जिले में गर्मी रिकॉड तोड़ सकती हैं। तेज लू से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं तथा लोगों की परेशानी बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शंकर की मानें तो इस बढ़ते तापमान के पीछे अम्फान साइक्लोन एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से पिछले दो दिनों में अचानक से तापमान बढ़ोतरी हुई है। अभी राज्य में तेज लू चलने की भी आशंका हैं। वैज्ञानिकों ने राज्य के कुछ जिले को रेड अलर्ट भी किया हैं। ताकि लोग गर्मी से खुद को बचा सके।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 24 मई से गर्मी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। बिहार में औसत तापमान 40 डिग्री से ऊपर हैं। इस तापमान में 3 से 4 डिग्री तक इजाफा हो सकता हैं। इस बीच लोगों को घर में रहने की सलाह दी जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment