बिहार में कोरोना से बेकाबू हुए हालात, मामला गंभीर, 3359 लोग कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। यहां कोरोना बेकाबू हो रहा हैं। जो बिहार के लिए चिंताजनक हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार बिहार में कोरोना का संक्रमण दोगुनी गति के साथ बढ़ रहा हैं। 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया की 84 कोरोना पॉजिटिव मरीजमिलने से राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3359 हो गई है। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। साथ ही साथ बिहार में कोरोना का फैलाव तेज गति से हो रहा हैं। 

आपको बता दें की इसके पहले राज्य में नए 90 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं बिहार में कोरोना से 18 लोगों की मौत हो गयी है। आज दो नई मौत सिवान और आरा जिले में हुई हैं। इससे कई इलाकों में हड़कंप मच गया हैं। बिहार सरकार कोरोना के इस संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment