भारतीय सैनिक को सम्मानित करेगा संयुक्त राष्ट्र संघ(UN), पढ़िए पूरी खबर?

न्यूज डेस्क: पहली बात एक भारतीय सैनिक को संयुक्त राष्ट्र संघ(UN) सम्मानित करने जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये सम्मान संयुक्त राष्ट्र संघ(UN) में शांति सैनिक के तौर पर काम करने वाली एक भारतीय महिला सैनिक को मिलेगा। 
आपको बता दें की शांति सैनिक के तौर पर संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार दिया जा रहा है। 2016 में इस अवार्ड की शुरुआत की गई थी।  यह पुरस्कार शांति अभियानों में प्रमुखों और फोर्स कमांडरों द्वारा नामित महिलाओं के संयुक्त राष्ट्र सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत सैन्य शांति सैनिकों के समर्पण और प्रयास का सम्मान करता है।ऐसा पहली बार है जब कोई भारतीय महिला सैनिक को इतने बड़े सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

यह पुरस्कार भारतीय सैनिक मेजर गवानी को मिलेगा। इस पुरस्कार समारोह के लिए गवानी न्यूयॉर्क जाने वाले थी। लेकिन कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कारण, वह एक ऑनलाइन समारोह के जरिए ही  पुरस्कार प्राप्त करेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार मेजर गवानी के साथ, ब्राजील के नौसेना अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस द्वारा 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर पुरस्कार प्राप्त करेंगे। ये भारत के लिए भी एक गर्व का विषय हैं। 

0 comments:

Post a Comment