न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना महामारी को रोकने ने लिए लॉकडाउन लगाया गया हैं। इस लॉकडाउन को नए रूप में बढ़ाने की घोषणा की गयी हैं। ताकि कोरोना के इस संकट को दूर किया जा सके। इसी बीच केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किया हैं। इससे लोगों की परेशानी दूर होने वाली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने राज्यों में एक जिले से दूसरे जिलों में आने-जाने पर लगी रोक को भी हटा लिया है। सरकार के इस आदेश के बाद देशवासियों को कहीं भी आने-जाने के लिए किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।
आपको बता दें की इससे पहले एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए लोगों को स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती थी फिर ई-पास लेने भी बनाना पड़ता था। इसके बाद लोगों को आने जाने की अनुमति मिलती थी। सरकार ने अब ये अनुमति हटा दी हैं।
केंद्र ने एक बयान में कहा कि व्यक्तियों और वस्तुओं के एक राज्य से दूसरे राज्य या राज्य के अंदर आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। अब किसी भी प्रकार की रोक नहीं होगी। हालांकि अगर कोई राज्य रोक लगाता हैं तो लोगों को इसकी जानकारी पहले देनी होगी।
0 comments:
Post a Comment