हड़ताली शिक्षकों पर दर्ज प्राथमिकी हटाएगी बिहार सरकार, जानें पूरी बातें

न्यूज डेस्क: बिहार में कई दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर थे। इस हड़ताल के समय कई शिक्षकों पर प्राथमिकता दर्ज की गई थी। लेकिन सरकार से बातचीत के बाद शिक्षक हड़ताल ख़त्म करके अपने काम पर लौट आये हैं। 
अब बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया हैं की इन शिक्षकों पर दर्ज प्राथमिकता हटाई जाएगी।  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिला पदाधिकारियों को आदेश निर्गत किया है। जिसमें कहा गया है कि हड़ताल में शामिल शिक्षक जो तोड़फोड़ एवं हिंसा की घटना में सम्मिलित नहीं थे, उन पर दर्ज प्राथमिकी हटाई जाएगी।

लेकिन जो शिक्षक तोड़फोड़ एवं हिंसा में लिप्त थे। उनपर प्राथमिकता जारी रहेगी। विभाग अभी उनके बारे में कोई विचार नहीं किया हैं। आपको बता दें की बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा 4 मई को हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गयी थी। जिसमे सरकार ने शिक्षकों के कई शर्तों को मान लिया था। 

0 comments:

Post a Comment