न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलाकर चीन अब युद्ध की तैयारी कर रहा हैं। वो भारत के साथ युद्ध करना चाहता हैं। उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों का कहना है कि भारत ने पैंगोंग त्सो और गलवान घाटी में अपनी स्थिति मजबूत की है। लेकिन चीन अपनी गंदी चाल चलने से बाज नहीं आ रहा हैं और सीमा पर तनाव पैदा कर रहा हैं।
इन दोनों विवादित क्षेत्रों में चीनी सेना ने अपने दो से ढाई हजार सैनिकों की तैनाती की है और वह धीरे-धीरे अस्थाई निर्माण को मजबूत कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चीन इन इलाकों में बैंकर भी बना रहा हैं। लेकिन भारतीय सेना उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
चीन के गंदी हरकतों को देखते हुए भारत ने भी अपनी सेना की संख्या को बढ़ा दिया हैं। ताकि चीन के किसी भी चाल को नाकाम किया जा सके। दरअसल चीन भारतीय सीमा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकना चाहती हैं। लेकिन भारत ने साफ साफ कह दिया हैं की वो निर्माण कार्य को किसी भी कीमत पर नहीं रोकेगी।
चीन को इस बात का डर सता रहा हैं की अगर भारत इन इलाकों में सड़क बना लेता हैं तो भारतीय सेना इन इलाकों में हमसे ज्यादा मजबूत हो जाएगी। जिसके कारण चीन निर्माण कार्य को रोकना चाहती हैं।
0 comments:
Post a Comment