भारत ने खुद बनाएं हैं ये 5 हथियार, दुनिया मानती है इनका लोहा

न्यूज डेस्क: साइंस और टेक्नोलॉजी में आज का भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। जो देश के लिए एक गर्व की बात हैं। भारत के इंजीनियर और वैज्ञानिक देश के लिए कई तरह की ऐसी चीजे बना रहे हैं जिससे देश को ताकतवर बनाया जा सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे 5 ऐसे हथियार के बारे में जिस हथियार को भारत खुद बनाया हैं। तो आइये जानते हैं। 
अग्नि मिसाइल। 
भारत ने खुद कई सारे रेंज की अग्नि मिसाइल बनाई हैं। इस मिसाइल का पूरी दुनिया लोहा मानती हैं। क्यों की इस मिसाइल की जद में पूरा चीन के साथ साथ यूरोप तक हैं। भारत की अग्नि 5 दुनिया की एक शक्तिशाली मिसाइल हैं। 

नाग मिसाइल डेवलपमेंट: 
आपको बता दें की इस हथियार को भारत ने खुद तैयार किया हैं। यह मिसाइल हमले के बाद खुद को छुपा लेती है। डीआरडीओ की ओर से विकसित इस मिसाइल को बीडीएल की ओर से प्रोड्यूज किया जाता है। यह हवा और जमीन से दुश्‍मन के टैंक को तबाह करने में सक्षम है।

धनुष तोप: 
यह तोप भारत की ओर से विकसित की गई वर्ल्ड क्लास तोप है। 45 कैलिबर गन वाली यह तोप करीब 38 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है। यह 15 सेकेंड में 3 राउंड की फायरिंग कर सकती है। दुनिया इस तोप की लोहा मानती हैं। 

पिनाक रॉकेट लॉन्चर: 
मिली जानकारी के अनुसार भारत की ओर से बनाया गया यह रॉकेट लॉन्चर बेहद घातक है। इसके फर्स्ट वर्जन की मारक क्षमता करीब 45 किमी और दूसरे वर्जन की क्षमता 65 किमी है। इसकी मदद से 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागे जा सकते हैं। इसे दुनिया का खतरनाक हथियार माना जाता हैं। 

तेजस फाइटर प्लेन। 
आपको बता दें की इस फाइटर प्लेन को भारत ने खुद बनाया हैं। ये दुनिया का सबसे हल्का और सबसे छोटा फाइटर प्लेन हैं। युद्ध की स्थिति में ये तबाही मचा सकता हैं। इसे एक अच्छा और खतरनाक फाइटर जेट माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment