न्यूज डेस्क: सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने चीन के प्लान को फेल कर दिया हैं। जिससे ड्रैगन युद्ध की धमकी देने लगा हैं। चीनी राष्ट्पति ने अपने देश की सेनाओं को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा हैं।
दरअसल चीन का प्लान भारतीय सीमा के अंदर आ कर कैम्प बनाने का था। लेकिन सेना ने चीन के प्लान पर पानी फेर दिया हैं। मई के पहले सप्ताह में चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद भारत और चीन की सेना के बीच झड़प हुई। जिसमे दोनों ओर की सेना को चोट आई थी और सीमा पर तनाव उत्पन हो गया।
चीन कई बार भारतीय सीमा के अंदर आने की कोशिश किया हैं। वो भारतीय सीमा के अंदर बन रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकना चाहता हैं। लेकिन भारतीय सेना के आक्रामक रुख को देखते हुए उसका प्लान फेल हो गया हैं। भारत ने चीन को जवाब देने के लिए सीमा पर सैनिकों की संख्या को भी बढ़ा दिया हैं और सड़क निर्माण का कार्य भी चालु हैं।
0 comments:
Post a Comment