न्यूज डेस्क: बिहार की गिनती बेसक भारत के गरीब राज्यों में की जाती हैं। लेकिन इस राज्य में रहने वाले लोगों का दिमाग किसी से भी काम नहीं हैं। यहीं कारण है की पूरे देश में आईएएस कैडर का हर दसवां आदमी बिहार का है। केंद्र सरकार के हर आठवें सचिव बिहार कैडर के हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के एक ऐसे गांव के बारे में जो गांव आईएएस के लिए जाना जाता हैं। इस गांव में बहुत से लोग आईएएस ऑफिसर हैं।
खबर के मुताबिक बिहार के पिछड़े जिले के रुप मे अपनी पहचान रखने वाले शिवहर का कमरौली गांव। आईएएस वाला गांव के रूप में जाना जाता हैं। इस गांव की आबादी 3200 के आस-पास है। लेकिन इस गांव में सात आईएएस ऑफिसर हैं। जो देश में अलग-अलग छेत्र में कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें की गांव के सात लोग दीपक कुमार, अपुर्व वर्मा, लक्ष्मेश्वर प्रसाद, सियाराम प्रसाद सिन्हा, अरुण कुमार वर्मा, चंचल कुमार प्रशासनिक सेवा में हैं। तो वहीं इसी गांव के ही रंधीर कुमार वर्मा इसरो मे वैज्ञानिक के रुप मे अपनी सेवाएं दे रहे है। इस गांव की साक्षरता दर 90 फीसदी हैं।

0 comments:
Post a Comment