न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी हैं। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की भारत बायोटेक हैदराबाद की फार्मा कंपनी ने कोरोना वैक्सीन बना लिया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का कहना है कि उन्होंने जो कोरोना वैक्सीन बनाई हैं उसका नाम 'COVAXIN' हैं। इस वैक्सीन का फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए उसे डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल गई है। अब बहुत जल्द इस वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो जायेगा।
कंपनी के अनुसार इस वैक्सीन का ट्रायल जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा। साल के अंतिम महीने तक इसे बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा। वैज्ञानिक इस सन्दर्भ में तेजी से काम कर रहे हैं। हमे उम्मीद है की इसमें बहुत जल्द सफलता हासिल होगी।
आपको बता दें की भारत बायोटेक का वैक्सीन बनाने में पुराना अनुभव है। इससे पहले कंपनी ने पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है। इसलिए उम्मीद की जा रही हैं की भारत के साथ साथ पूरी दुनिया को अच्छी खबर मिल सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment