न्यूज डेस्क: लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी हैं। दोनों देश की सेनाएं किसी भी वक्त भीड़ सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत की अग्नि 5 वो मिसाइल हैं जिससे चीन डरता हैं और वो भारत के साथ युद्ध नहीं करना चाहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
एक रिपोट की मानें तो भारत के अग्नि 5 मिसाइल की मारक छमता 5000 किलोमीटर हैं। इस मिसाइल से पूरे चीन को टारगेट किया जा सकता हैं। आपको बता दें की भारत ने जब अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। तो इस मिसाइल के 5,000 किलोमीटर से दूर के लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम होने की बात कही गई थी।
वहीं चीन की पीएलए एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंसेज के शोधकर्ता डू वेनलांग ने 'ग्लोबल टाइम्स' से कहा कि वास्तव में अग्नि-5 की 8,000 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य को भेदने की क्षमता है। भारत इसकी जानकारी को छुपा रहा हैं।
उन्होंने कहा की अग्नि-5 को आईसीबीएम बनाने के लिए उसकी मारक क्षमता और बढ़ाई जा सकती है। जो चीन के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन कर सकती हैं। क्यों की युद्ध की स्थिति में अग्नि 5 से भारत चीन के किसी भी शहर को बर्बाद कर सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment