चीन में पैदा हुआ नया वायरस, कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक, मची खलबली

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा हैं।  इससे अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन में एक और  वायरस पैदा लिया हैं। जो काफी ज्यादा खतरनाक हैं। 
नवभारत टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस वायरस से महामारी फैलने की संभावना ज्यादा है। इस वायरस को G4 EA H1N1 नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं को डर सता रहा है कि यह वायरस और ज्‍यादा म्‍यूटेट होकर आसानी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है।

खबर के मुताबिक ये वायरस  G4 EA H1N1 वायरस पूरी दुनिया में महामारी का खतरा उत्‍पन्‍न कर सकता है।इसलिए वैज्ञानिक अभी से सतर्क हो गए हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बताया कि इस फ्लू वायरस में वे सभी लक्षण मौजूद हैं जिससे यह इंसानों को संक्रमित कर सकता है। यह इंसान के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। इसलिए वायरस की करीब से निगरानी की जरूरत है। 

0 comments:

Post a Comment