इन 5 बड़े घोटालों से गरीब हुआ भारत, जानकर आपको होगी हैरानी

न्यूज डेस्क: एक समय ऐसा था जब पूरी दुनिया भारत को सोने की चिड़िया कहती थी। लेकिन धीरे धीरे कई सारे आक्रमणकारी ने इस देश को लूटा। अंग्रेजों ने 200 सालों तक यहां राज किया। लेकिन आजादी के बाद भी भारत में कई ऐसे घोटाते हुए। जिससे हमारा भारत गरीब हो गया। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
1 .2G स्पेक्ट्रम घोटाला:
मिली जानकारी के अनुसार 2G स्पेक्ट्रम घोटाला देश के इतिहास का शायद सबसे बड़ा घोटाला है। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला 1 लाख 76 हजार करोड़ का बताया जाता है। इस घोटाने ने देश की कमर ही तोड़ दी। यह घोटाला इतना व्यापक था कि इसमें नेता, मंत्री, अफसर, उद्योगपति आदि तक लिप्त थे।

2 .कोयला घोटाला:
एक रिपोट की मानें तो यह 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का स्कैम था। इस घोटालों से भी देश की आर्थिक स्थिति को काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। 

3 .चारा घोटाला :
चारा घोटाला देश का तीसरा सबसे बड़ा घोटाला था। चारा घोटाले की रिपोर्ट के मुताबिक पशुपालन विभाग ने 950 करोड़ रुपए का गबन किया था और जो पशु कभी थे ही नहीं उन पशुओं के नाम पर चारा, उपचार, दवाइयों के लिए भारी भरकम रकम आवंटित हुई थी। 

4 .बोफोर्स घोटाला :
यह घोटाला देश की राजनीती को हिला दिया था। आपको बता दें की 40 मिलियन डॉलर के इस घोटाले में, उस दौरान पीएम रहे राजीव गांधी का भी नाम आया था। हालांकि इस घोटाले में मुख्य आरोपी इटली के बिचौलिए ओत्तावियो क्वात्रोची को बनाया गया था।

5 .कॉमनवेल्थ खेल घोटाला
कॉमनवेल्थ खेलों के घोटाले की कुल रकम 70 हजार करोड़ रुपए के आस-पास बताई जाती है।इस घोटाले में सीधे तौर पर कॉमनवेल्थ खेलों की समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। 

0 comments:

Post a Comment