न्यूज डेस्क: बिहार सरकार जमीन का खसरा-खतौनी नकल, भूलेख, भू नक्शा को अपने सरकारी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया हैं। अगर किसी व्यक्ति को इसकी ज़रूरत हैं तो उन्हें ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं। वो ऑनलाइन के द्वारा इन सभी चीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबर के मुताबिक बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए ये बड़ा फैसला लिया हैं। इसकी जानकारी के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप ये जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : http://lrc.bih.nic.in/
खसरा-खतौनी नकल, भूलेख, भू नक्शा की जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट को विजिट करें।
यदि आप ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं अपनी जमाबंदी देखना चाहते हो। तो इस लिंक http://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर क्लिक करें।
आपको बता दें की ऑनलाइन इन्फोर्मेशन के लिए खसरा नंबर, मौजा देना होगा। साथ ही साथ अपना जिला, प्रखंड का चुनाव भी करना होगा। आप इस वेबसाइट पर जा कर बड़े आसान तरीकों से अपने जमीन की जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप नया जमीन खरीद रहें हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा उस जमीन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment