न्यूज डेस्क: कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने कई तरह की बातें कहीं। जिन बातों के बारे में लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा की हमने तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जिससे लोगों को आर्थिक सहायता मिला।
उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा की भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 3 महीने का राशन, यानि परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया गया। एक तरह से देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज दिया है।
पीएम मोदी ने संबोधन में थोड़ी नाराजगी भी जताई तथा लोगों से कहा की जब से देश में अनलॉक 1 हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढती ही चली जा रही है। जिससे समस्या उत्पन हो सकती हैं। पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे। लेकिन धीरे-धीरे लापरवाह होते जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की आप कोरोना को लेकर लापरवाह ना बनें तथा सरकार के द्वारा जारी लॉकडाउन का पालन करें। हम सब मिलकर कोरोना जैसी महामारी को ख़त्म कर सकते हैं तथा इस बड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment