न्यूज डेस्क: बिहार सरकार की नीतीश कैबिनट ने बिहार परिवहन विभाग में क्लर्क के पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया हैं। परिवहन विभाग भर्ती की प्रक्रिया के लिए सूचना जारी कर सकती हैं।
खबर के मुताबिक सरकार ने परिवहन विभाग में क्लर्क के पद पर 353 बहाली की स्वीकृति दी है। इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी की जा सकती हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिहार परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
बता दें की बिहार सरकार की नीतीश कैबिनट ने परिवहन विभाग के साथ साथ नालंदा खुला विश्वविधालय में 100 पदों पर सृजन की स्वीकृति दी हैं। इसमें प्राध्यापक के 8, सह-प्राध्यापक के 28, सहायक प्राध्यापक के 54 और मल्टीटास्किंग स्टाफ के 10 पदों पर बहाली की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चुनाव से पहले पूरी हो जाएगी।
0 comments:
Post a Comment