न्यूज डेस्क: चीन के साथ भारत का सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। दोनों देश की सेनाएं सामने सामने हैं। इसी बीच रूस से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जिससे चीन को तगड़ा झटका लगा हैं। रुसी विदेश मंत्री ने कहा है की भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता बनाया जाय।
रूस के इस एलान के बाद ये साबित हो चूका हैं की भारत और रूस की दोस्ती कितनी गहरी हैं। आपको बता दें की रूस के विदेश मंत्री का यह बयान उस समय आया है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। ऐसे समय में ये बयान काफी मायने रखते हैं।
क्यों की चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थाई सदस्य हैं और वो हर बाद भारत के खिलाफ अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करता हैं। खबर के मुताबिक रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों की बात की और भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार है और हम भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा की हमारा मानना है कि भारत सुरक्षा परिषद का पूर्ण सदस्य बन सकता है। रूस इसके लिए भारत का समर्थन करता हैं। संयुक्त राष्ट्र को इसपर विचार करने की ज़रूरत हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं।
0 comments:
Post a Comment