न्यूज डेस्क: सीमा पर सैनिकों की बीच हुए झड़प के बाद भारत में चाइनीज स्मार्टफोन का बहिष्कार शुरू हो गया हैं। लोग भारतीय कंपनियों के द्वारा बने सामान को ज्यादा खरीद रहें हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
माइक्रोमैक्स।
आपको बता दें की माइक्रोमैक्स भारत की सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित है। यह कंपनी स्मार्टफोन बनाती है और इसमें एलईडी टीवी और टैबलेट भी बाजार में उपलब्ध हैं।
YU,
मिली जानकारी के मुताबिक यह एक भारतीय ब्रांड है। Micromax Informatics Limited की सहायक कंपनी है। एक समय में इस स्मार्टफोन की बिक्री इंडिया में तेजी के साथ हुई थी। YU का हेडक्वार्टर गुरुग्राम, हरियाणा में स्थापित है।
कार्बन मोबाइल:
मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी मोबाइल फोन एक्सेसरीज से स्मार्टफोन, टैबलेट बनाती है। इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में स्थापित है। यह वर्तमान में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मध्य पूर्व और यूरोप जैसे देशों में अपना मोबाइल बेचती हैं। इसका व्यापार भी बहुत बड़ा हैं।
लावा।
CMR रिटेल सेंटीमेंट इंडेक्स 2018 में लावा को 'सबसे भरोसेमंद ब्रांड' के रूप में स्थान दिया गया था। यह भारत की मोबाइल फ़ोन कंपनी हैं। यह एकमात्र कंपनी भी है जिसका भारत में पूरा डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग है। आप इस कंपनी का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
XOLO,
यह मोबाइल फ़ोन लावा इंटरनेशनल की सहायक कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर नोएडा में स्थित है। इस कंपनी के अच्छे और बेहतर स्मार्टफोन आते हैं।
0 comments:
Post a Comment