बिहार में बिक रहा नकली सैनिटाइजर, खरीदते समय रहें सतर्क

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस अपना कहर दिखा रहा हैं। कोरोना के इस कहर से बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र उपाय हैं। इससे बचने के लिए लोग सैनिटाइजर खरीद रहे हैं। लेकिन बिहार के बाजार में नकली सैनेटाइजर भी बिक रहा हैं। जिससे आपको सावधान रहने की ज़रूरत हैं। 
खबर के मुताबिक महामारी जैसे संकट में भी अपने कुछ फायदे के लिए जालसाजों ने लोगों को सेहत व जान से खिलवाड़ कर नकली सैनिटाइजर बाजार में उतार दिये। इसलिए आप सैनिटाइजर खरीदते समय सतर्क रहें। डॉक्टरों के अनुसार यह सैनिटाइजर गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान। 
1 .सैनिटाइजर निर्माताओं के नाम के साथ पता बैच नंबर व एक्सपायरी डेट होना अनिवार्य है। अगर ये हो तभी आप इसे खरीदें। 

2 .सैनिटाइजर के बोतल पर कंपनी का लाइसेंस बैच नंबर अंकित होना चाहिए। इसलिए खरीदने से पहले इसे जरूर देखें। 

3 .जिस दूकान से सैनिटाइजर खरीदें, वहां से बिल अवश्य लें। 

4 .नकली सैनिटाइजर से ऐसे रसायन होते हैं, जो गंभीर रोग दे सकते हैं। इसलिए आप सतर्क रहें। 

5 .आपको बता दें की जिन सैनिटाइजर में अल्कोहल कम होता है, उससे ड्राइवलोसन की मात्रा ज्यादा होती है। ड्राइक्लोसन एंटी बैक्टीरिया एजेंट है। जो खांसी या जुकाम को घातक बना सकता है। 

0 comments:

Post a Comment