झारखंड में 31 अगस्त तक लॉकडाउन, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के कारण देश में कई राज्य लॉकडाउन की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर झारखंड से आ रही हैं। यहां की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बढ़ा दी हैं। इसको लेकर गाइडलाईन भी जारी किया गया हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक इस लॉकडाउन के दौरान जरुरी और अनिवार्य सेवाएं चालू रहेगी। मास्‍क नहीं लगाने पर सख्‍ती बरती जायेगी। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों पर भी कारवाई की जाएगी। साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

आपको बता दें की झारखंड में इस दौरान शै‍क्षणिक संस्‍थान, मॉल, हॉल आदि बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन को छोड़ अन्य क्षेत्रों में पहले की तरह छूट जारी रहेगी। लेकिन लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। लॉकडाउन के दौरान झारखंड में धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े आयोजनों पर रोक रहेगी। झारखंड में अभी बसों का परिचालन भी बंद रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment