न्यूज डेस्क: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का कहर जारी हैं। इस बाढ़ के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई। साथ ही साथ उनके घर और मकान भी टूट चुके हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति बड़ी भयानक रूप ले चुकी हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बढ़ प्रभावित लोगों को बिहार सरकार आर्थिक सहायता के तौर पर उन्हें 6000 रुपये दे रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य में अब तक 60 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में छह-छह हजार रूपये सहायता राशि के तौर पर भेज दी गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है की दस अगस्त तक सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी। अगर आपको ये राशि नहीं मिली हैं तो आप आपदा प्रबंधन विभाग को अपनी जानकारी दे सकते हैं।
आपको बता दें की बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री के साथ हुई समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राहत और बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी सीएम नीतीश कुमार को दी। साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की जा रही सहायता के बारे में भी बताया।
0 comments:
Post a Comment