न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में चीन दुनिया के कई देशों के साथ तनाव बढ़ा रहा हैं। इसकी सबसे बड़ी बजह उसका जीडीपी हैं। अमेरिका के बाद चीन की जीडीपी दुनिया में सबसे बेहतर है। अगर भारत और चीन की जीडीपी की तुलना करें तो भारत चीन के आस पास भी दिखाई नहीं देता हैं।
एक दौर था जब भारत और चीन की वैश्विक जीडीपी में हिस्सेदारी बराबर हुआ करती थी। लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया। चीन की जीडीपी दुनिया में बढ़ती गई और भारत चीन से पिछड़ गया। आपको बता दें की 1968 में वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी 2.17% और चीन की हिस्सेदारी 2.60% हुआ करती थी।
वहीं अगर बात अगर साल 2029 की करें तो वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी 3.17% थी। जबकि चीन 15.86% के अप्रत्याशित स्थान पर खड़ा था। आज के वर्तमान समय में अमेरिका की जीडीपी 21.4% के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं चीन की जीडीपी 14.1% के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि भारत की जीडीपी 2.9 के साथ पांचवे नंबर पर हैं।
0 comments:
Post a Comment