न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रही हैं। इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च करने में लगे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर रूस से आ रही हैं। जहां वैक्सीन बनाने का दावा किया जा रहा हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रूस ने 10 अगस्त तक दुनिया की पहली कोरोना वायरस की वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना बनायी है। मंजूरी के तुरंत बाद इस कोरोना वैक्सीन को बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस वैक्सीन को सबसे पहले आम लोगों के बजाय, हेल्थ वर्कर्स को दिया जाएगा।
आपको बता दें की यह वैक्सीन मॉस्को स्थित गामालेया महामारी संस्थान केंद्र ने बनाया है। वैक्सीन के ट्रायल को लेकर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कथित तौर पर कहा कि सैनिकों ने मानव परीक्षणों में स्वेच्छा से भाग लिया है। इसके सारे ट्रायल हो चुके हैं। यह वैक्सीन पूरी तरह से सफल हैं। 15-16 अगस्त तक इसे बाजार में उतरने की संभावना जताई जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment