इस राज्य में 31 अगस्त तक लगा लॉकडाउन, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना पुरे देश में फ़ैल चूका हैं। इस वायरस से सभी राज्य प्रभावित हैं तथा इसे रोकने के लिए कई तरह के बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही हैं। खबर के मुताबिक राज्य सरकार ने यहां 31 अगस्त तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है की राज्य में लॉकडाउन को अब 31 जुलाई से बढ़ा कर 31 अगस्त, 2020 कर दिया है। इस लॉकडाउन का पालन राज्य में रहने वाले सभी वक्तियों को करना होगा। नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन कारवाई कर सकती हैं। 

उन्होंने कहा की राज्य में कोरोना के बढ़ते ममलों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया हैं। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान ज़रूरी सेवाएं चालु रहेगी। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़ें इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। अगर स्थिति अनुकूल रही तो लॉकडाउन में छूट दिया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment