बिहार में छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन, 10 अगस्त है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्र अगर छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस सन्दर्भ में पत्र भेजा है। आप इसके लिए 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 
खबर के मुताबिक शिक्षा विभाग आज से 10 तक मेधा सॉफ्ट पोर्टल को फिर खोलेगा। इस अबधि में पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। सत्र 2019-20 में कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के लिए हां या ना चिह्नित कर प्रधानाचार्य को मेधासॉफ्ट में फीड करना है। इसके बाद छात्रों को इसका लाभ प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की बिहार सरकार सिर्फ उन छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देती हैं। जिनका स्कूल में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति होती हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तथा इसके बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप बिहार शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको पूरी जनकारी प्राप्त होगी। 

0 comments:

Post a Comment