बिहार में किसानों को बीज की होम डिलेवरी, करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। जिसकी तारीफ केंद्र सरकार ने भी की हैं तथा देश के सभी राज्यों को अपनाने की सलाह दी हैं। दरअसल बिहार सरकार किसानों को बीज देने के लिए होम डिलेवरी की सेवा शुरू की हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में रहने वाले किसान खेतों में बीज लगाने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार किसानों के घर जाकर उन्हें बीज उपलब्ध कराएगी। इससे किसानों को कहीं जानें की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही साथ उन्हें आसानी से बीज मिल जाएगा। 

आपको बता दें की बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार बीज निगम किसानों से ऑनलाइन आवेदन के आधार पर बीज की होम डिलेवरी कर रहा है। खरीफ मौसम में 5,48619 किसानों को अनुदानित दर पर 43,324 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया। इसमें 39,698 इच्छुक किसानों को 3,034 क्विंटल बीज होम डिलेवरी की गई। अगर आप भी बीज लेना चाहते हैं तो आप बिहार बीज निगम की आधिकारिक वेबसाइट http://brbn.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

0 comments:

Post a Comment