बिहार के 3 विभागों में आ रही बंपर बहाली, 35,500 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की खोज कर रहे लोगों के लिए बिहार के कई विभागों में बंपर बहाली होने वाली हैं। इसके लिए बहुत जल्द सूचना जारी किया जा सकता हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बहाली प्रक्रिया पर अपनी नजर बनाएं रखें। 
सरकारी सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में 1500, नगर विकास विभाग में 9 हजार और स्वास्थ्य विभाग में 25000 पदों पर बहाली आ रही हैं। इन सभी विभागों में करीब 35,500 पद खाली हैं। जिन पदों पर भर्ती होगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। 

आपको बता दें की इन विभागों ने अपनी-अपनी रिक्तियों की सूचना बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार कर्मचारी चयन आयोग एवं बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। इन आयोग के द्वारा ही बहाली ली जाएगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment