बिहार में गरीबों की जमीन रजिस्ट्री होगी फ्री, जानिए पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले गरीब लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां के गरीब लोगों की जमीन रजिस्ट्री अब फ्री हो गई। इनसे किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बारे में सही जानकारी सभी व्यक्ति को होनी चाहिए तभी लोग इसका लाभ उठा सके। 
खबर के मुताबिक सरकार की ‘वास स्थल क्रय सहायता योजना’ के तहत सरकारी सहायता से खरीदी जाने वाली भूमि के लिए यह सुविधा मिलेगी। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल एससी, एसटी और अति पिछड़ा वर्ग के तहत आते हैं। इन्हे जमीन की रजिस्ट्री के लिए मात्र 100 रुपये खर्च करने होंगे। 

आपको बता दें की बिहार में रहने वाले गरीब लोगों को निबंधन शुल्क के रूप में 50 तथा स्टांप ड्यूटी के रूप में 50 यानी कुल 100 रुपये  का भुगतान करना होगा। इतने खर्च पर ही उनकी जमीन की रजिस्ट्री हो जाएगी।इन लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं हैं। अगर कोई ज्यादा पैसा मांगता है तो आप बिल्कुल भी ना दें। 

0 comments:

Post a Comment