बैंक में इन पदों निकली वैकेंसी, 60 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

न्यूज डेस्क: बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के राजकोट नागरिक सहकारी बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
पदों का विवरण। 
आपको बता दें की नागरिक सहकारी बैंक ने डिप्टी चीफ मैनेजर और ब्रांच मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

आवेदन की तिथि। 
नागरिक सहकारी बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2020 से लेकर 7 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों की योग्यता। 
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। 

आयु सीमा। 
डिप्टी चीफ मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष। जबकि ब्रांच मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन। 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jobs.rnsbindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment