बिहार में कोरोना मरीजों को दी जाएगी रेमडेसिवीर दवा, स्वास्थ्य विभाग ने दी अनुमति

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इस वायरस को रोकने के लिए कई तरह के बड़े कदम भी उठाये जा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में कोरोना मरीजों को अब रेमडेसिवीर दवा की खुराक दी जाएगी। 
खबर के मुताबिक  बिहार में अभी कोरोना के 18,722 एक्टिव मरीज हैं। इन्हे इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेमडेसिवीर दवा दिए जाने को लेकर अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। अब डॉक्टर मरीजों को इस दवा की खुराक दे सकते हैं। 

आपको बता दें की भारत के दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ने इस दवा को दिए जाने की अनुमति दी है। यह दवा कोरोना महामारी की रोकथाम में काम आती है। मिली जानकारी के अनुसार दवा नियामक ने सभी राज्यों के ड्रग कंट्रोलर को इस दवा की पर्याप्त आपूर्ति और उचित दाम पर बिक्री सुनिश्चित कराने की अनुमति दी है। इस दवा की कीमत सिप्ला ने 4000 रुपये और हेटेरो ने 5400 रुपये तय की है। 

0 comments:

Post a Comment