सितंबर में खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बनाई योजना

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण मार्च महीने से देश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। जिसे खोलने को लेकर चर्चा हो रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर योजना तैयार कर रही हैं। 
खबर के अनुसार स्कूल खोले जाने की मुहिम में असम सरकार ने बड़ा फैसला किया है। असम की सरकार 1 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा हैं। इसकी गाइडलाईन बहुत जल्द जारी हो सकता हैं। वहीं देश के अन्य राज्य भी स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाईन बना रहे हैं। 

अगर आप यूपी और बिहार की बात करें तो यहां की सरकार ने साफ कर दिया है की केंद्र सरकार स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाईन जारी करेगी तभी यहां के स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल के लिए स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। 

0 comments:

Post a Comment