बिहार के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती हैं। क्यों की राज्य के कई जिलों में मानसून का चक्र बना हुआ हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने को कहा गया हैं। 
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात हो सकता हैं। इससे नदियों की जल स्तर में भी वृद्धि हो सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा है की प्रदेश में पांच अगस्त से अच्छी बारिश हो सकती है। 

आपको बता दें की बिहार में एक बार फिर कम दबाव का केंद्र व चक्रवाती सिस्टम विकसित होने का पूर्वानुमान है। जिससे कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती हैं। हालांकि अभी बिहार से ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसक गयी है। लोगों को बारिश की मुसीबत से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment