न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही हैं। इस स्थिति में WHO ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह दावा किया है कि कोविड 19 की सटीक दवा कभी संभव नहीं हैं।
WHO का बयान ऐसे समय पर आया है जब दुनिया के कई देश कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर चुके हैं और वो अंतिम ट्रायल पर है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा कि हालात सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। कई देशों को इस पर अपनी रणनीति दोबारा बनानी चाहिए।
डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने जेनेवा स्थित मुख्यालय से एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि सरकारों और लोगों के लिए यह साफ संदेश है कि बचाव के लिए सब कुछ करें। कोरोना वैक्सीन का इंतजार ना करें। इसमें अभी लंबा समय लग सकता हैं। इसलिए लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक करें।

0 comments:
Post a Comment