बिहार में सरकारी कर्मियों की वेतन और पेंशन में नहीं होगी कटौती

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां नौकरी करने वाले सरकारी कर्मियों की वेतन और पेंशन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इन्हे पूरा वेतन दिया जाएगा। 
ऐसी खबर आ रही थी की कोरोना काल में सरकारी कर्मियों के वेतन और पेंशन में कटौती की जा सकती हैं। लेकिन सरकार ने कहा की राज्य में नौकरी करने वाले कर्मियों के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। उन्हें लॉकडाउन के अबधि का पूरा वेतन दिया जाएगा। 

आपको बता दें की लॉकडाउन के अबधि में जो कर्मचारी ड्यूटी नहीं किये हैं या छुट्टी पर चले गए थे। उन कर्मियों को भी बिहार सरकार पूरा पैसा देगी। उनके वेतन में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी हैं। 

0 comments:

Post a Comment