बिहार में 60 हजार के करीब पहुंचा कोरोना केस, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन कहर बरसा रहा हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना केस 60 हजार के करीब पहुंच गया हैं। जिससे राज्य में हड़कंप मच गया हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 2297 नए लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59567 हो गई है। इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिससे नीतीश सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। 

आपको बता दें की बिहार के पटना में कोरोना पॉजिटिव केस  10117 हो गया है। वहीं दूसरे नंबर पर नालंदा है जहां कोरोना मरीजों की संख्या 2469 है। वहीं गया में 2391, रोहतास में 2363, जबकि बेगूसराय में कोरोना मरीजों की संख्या 2048 हो गई है। इस तरह से बिहार में कोरोना का लगातार विस्तार हो रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment