न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में नई शिक्षा नीति लागू करने जा रही हैं। इस शिक्षा नीति में कई तरह के बदलाव किये जा रहे हैं। जिन बदलाव के बारे में सभी वक्तियों को जानना ज़रूरी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए आ रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कम शिक्षा वाली आंगनबाड़ी कर्मियों को एक साल डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसका प्रावधान किया गया है। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस नीति के जरिए राज्य की 25 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मी को सरकार की ओर से डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा
आपको बता दें की बच्चों के दिमाग का 85 प्रतिशत विकास छह साल की उम्र से पहले ही हो जाता है। यही वो समय होता है जिसमें उनके भविष्य की बुनियाद रखी जा सकती है। इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है की आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के पोषण और शारारिक गतिविधियों की लिए अनुकूल माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment