न्यूज डेस्क: बिहार में टीचर की भर्ती के लिए STET का एग्जाम लिया गया था। लेकिन बिहार बोर्ड ने इस एग्जाम को रद्द करने का फैसला किया था। इसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। लेकिन एक बार फिर रिजल्ट जारी होने की उम्मीद जगी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा में भाकपा माले नेता महबूब आलम द्वारा सरकार से एसटीईटी परिणाम जारी करने की मांग गई हैं। जिसका STET के छात्रों ने धन्यवाद दिया है और सरकार से मांग की है की सरकार इसपर विचार करें।
आपको बता दें की ये सवाल महबूब आलम ने सदन में प्रश्न काल के समय यह प्रश्न उठाया था। एसटीईटी परीक्षा में 4 केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद पूरे 317 केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दिया गया था। STET एग्जाम देने वाले छात्रों का कहना है की बिहार बोर्ड 4 केंद्रों को छोड़कर सभी केंद्रों के रिजल्ट जारी करें।

0 comments:
Post a Comment