न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में बहुत से लोगों की नौकरी जा रही हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की रेलवे में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की नौकरी जा सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण और ट्रेनों का संचालन न होने को लेकर रेलवे स्टेशनों से 50 फीसदी सफाई कर्मियों को हटाया जाएगा। खबर के अनुसार 22 मार्च से कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का संचालन बंद है। इस स्थिति में स्टेशन की तो सफाई हो रही है लेकिन ट्रेनें बंद होने के कारण ट्रेन की सफाई का कार्य नहीं हो रहा। जिसके कारण रेलवे बोर्ड ने ये बड़ा फैसला लिया हैं।
आपको बता दें की रेलवे में प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सफाई का कार्य होता है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैं। ये कर्मचारी जंक्शन पर हंगामा कर रहे हैं और रेलवे बोर्ड के फैसले को विरोध कर रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment