स्नातक पास को नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी 1.42 लाख तक

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक पास युवाओं को नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात इनवॉयरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने कई पदों पर भरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
पदों का विवरण। 
आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट इनवॉयरमेंट इंजीनियर, सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट समेत कई रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक होनी चाहिए तभी वो आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदन की तिथि। 
नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

वेतनमान : 44900-142400 रुपए प्रति माह

आवेदन शुल्क। 
जनरल कैटेगरी के लोगों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए। 
महिलाओं, एससी, एसटी और एसईबीसी के लिए 250 रुपए। 

आवेदन प्रक्रिया। 
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gemi.gujarat.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment