बिहार में नियोजित शिक्षकों को मिलेगा पेंशन और अनुकंपा का लाभ

न्यूज डेस्क: बिहार में  नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों के जीवन में अच्छे दिन आने वाले हैं। क्यों की 15 अगस्त से इन नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त के तहत पेंशन और अनुकंपा का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ इनके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएगी। 
बिहार सरकार के आदेश के बाद अब नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त मिलेगा। इससे शिक्षकों को तबादला, प्रोन्नति, एसीपी लाभ, सेवांत लाभ, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस समेत अनुकंपा का भी लाभ मिलने लगेगा। 

मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की मंजूरी के बाद 15 अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दें की उपसमिति के सदस्यों ने कई राज्यों के नियोजित शिक्षकों की सेवाशर्त का अध्यन किया था। इसके बाद ये ड्राफ तैयार किया गया था। सरकार ने अब इस ड्राफ पर मुहर लगा दी हैं। बिहार में नियोजित शिक्षकों को अब सरकारी शिक्षकों की तरह अनुकंपा का भी लाभ मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment