न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजना चलाती है। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस योजना का लाभ उठा नहीं पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे डीजल अनुदान योजना के बारे में। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सरकार 400 रुपये का अनुदान देती है।
मिली जानकारी के मुताबिक धान की चार सिंचाई पर किसानों को प्रति एकड़ 400 रुपये डीजल सब्सिडी के रूप में मिलेंगे। इसी तरह मक्का फसलों की सिंचाई के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी। अन्य खरीफ फसलों में दलहन, तेलहन, मौसमी सब्जियां, औषधीय एवं सुगंधित पौधे की तीन सिंचाई के लिए डीजल अनुदान दिया जाएगा। आप इसका लाभ जरूर उठायें।
अगर आप डीजल अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार की सरकारी वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ApplySubsidy.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आपको इसका लाभ प्राप्त होगा। आपका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा।

0 comments:
Post a Comment