न्यूज डेस्क: बिहार विधानसभा के तारीखों का ऐलान हो गया हैं। साथ ही साथ वोटिंग को लेकर गाइडलाईन भी जारी हो गई हैं, जिसका पालन सभी वक्तियों का करना हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
चुनाव की तारीख।
मिली जानकारी के मुताबिक इस बार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में होगा। 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को वोटिंग होगी।
चुनाव का गाइडलाईन :
1 . बिहार विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता होंगे।
2 .मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 7 लाख हैंड सैनेटाइजर्स 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 6 लाख फेस शील्ड और 3 लाख दस्तानों की व्यवस्था की गई है।
3 .बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
4 .घर-घर चुनाव प्रचार की अनुमति होगी, लेकिन कैंडिडेट सहित अधिकतम 5 लोग हो सकते हैं।
5 .इस बार बिहार में चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल होगा।
6 .रोड शो की शर्तों के साथ अनुमति होगी, वाहनों का काफिला 5 गाड़ियों के बाद ब्रेक होगा।
7 .सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment