बिहार से कोलकाता, रांची, टाटा, और बोकारो के लिए चलेंगी बसें

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर से कोलकता, रांची, टाटा और बोकारो के लिए सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो सकता हैं। इसके लिए परिवहन विभाग तैयारी कर रहा हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक पथ परिवहन निगम अपने तिलकामांझी बस स्टैंड से कोलकाता से रांची, टाटा, बाेकारो व अन्य रूटों पर बस चलाएगा। ऐसी खबर है की अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से इन बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा।

इन रूट्स पर चलेगी बसें।
भागलपुर-कोलकाता: दुमका। 
भागलपुर-रांची: देवघर, चकाय, गिरिडीह। 
भागलपुर-टाटा: देवघर, चकाय, गिरिडीह। 
भागलपुर-बोकारो: दुमका, पालोजोरी, जामताड़ा, निरसा, धनबाद। 
भागलपुर-पटना: सुलतानगंज, खड़गपुर, मुंगेर, लखीसराय, मोकामा।

आपको बता दें की इन बसों से यात्रा के लिए लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं। बहुत जल्द इसकी तारीखों का ऐलान किया जायेगा। इसके बाद आप इन बसों के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment