न्यूज डेस्क: चूहा एक ऐसा जीव है जिसे दुनिया में सबसे चालक और तेज माना जाता हैं। इसकी बुद्धि के वैज्ञानिक भी कायल हैं। आज इसी विषय में हम एक ऐसे हीं चूहे के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसके कारनामे सुनकर आप दंग रह जायेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक अफ्रीकी नस्ल के एक विशाल चूहे को ब्रिटेन की एक संस्था ने बहादुरी के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। क्यों की इस चूहे ने कंबोडिया में 39 बारूदी सुरंगों को सूंघ कर पता लगाया हैं। जिसके कारण इसे वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी की इस चूहे ने 28 से ज्यादा विस्फोटकों का पता लगाकर हजारों लोगों की जान बचाई है। अफ्रीका के इस जाइंट पाउच्ड चूहे का नाम मागावा है। जिसकी उम्र लगभग सात साल बताई जा रही हैं।
खबर के अनुसार इन चूहों को चैरिटी संस्था एपीओपीओ ट्रेंड करती है। ये चूहे पूरी तरह ट्रेंड और प्रमाणित होने के बाद ये स्निफर डॉग की तरह काम करते हैं। इनमे किसी भी विस्फोटक को सूंघने की महारत हासिल होती हैं। कई देशों में इनका इस्तेमाल किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment