गया-पटना के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: गया-पटना बीच यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। हाजीपुर के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू  करने फैसला लिया गया हैं।

इन गाड़ियों का परिचालन हुआ हैं शुरू।

1 .63255 पटना–गया मेमू पैसेंजर ट्रेन पटना से 18.30 बजे खुलकर 21.30 बजे गया पहुंचेगी।

2 .03212 गया–पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन, गया से 08.30 बजे खुलकर 11.30 बजे पटना पहुंचेगी।

3 .03353 पटना–गया मेमू पैसेंजर ट्रेन, पटना से 08.00 बजे खुलकर 11.00 बजे गया पहुंचेगी।

4 .03354 गया–पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन, गया से 18.15 बजे खुल कर 21.15 बजे पटना पहुंचेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों का टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। इस रूट पर भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन पहले से शुरू हैं। आप समयनुसार इस ट्रेन का टिकट बुक करके भी यात्रा कर सकते हैं।

भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले के समय से चल रही हैं। इसके टाइमटेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment