मिली जानकारी के मुताबिक बिहार गृह विभाग में कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं तो वहीं कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।
खबर के मुताबिक बिहार गृह विभाग में 12000 से ज्यादा पद खाली हैं। जिसमे से बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 पद और औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के 8415 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही हैं। बहुत जल्द इन पदों को भर दिया जायेगा।
वहीं सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक व सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पद, स्टेनो एएसआई के 133 पद पर नियुक्ति को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जा सकता हैं। आयोग इसकी तैयारी में जुट गया हैं।

0 comments:
Post a Comment